यहां कलक्टर की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।आपातकालीन इकाई में परीक्षण के बाद उन्हें कॉटेज वार्ड में आॅब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया। बांसवाड़ा दौरे के बाद आज देर शाम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एयरपोर्ट से एसएमएस अस्पताल पहुंची।
जहां उन्होंने कलेक्टर सिद्दार्थ महाजन से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद महाजन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जयपुर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन स्वास्थ्य खराब होने से पिछले कुछ दिनों से छुट्टियों पर चल रहे थे। आज उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, तो अचानक एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।
महाजन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल, डीसीपी हैडक्वार्टर गौरव श्रीवास्तव, डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप सिंह समेत आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।