फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर ले जा रहे कैदियों के जेब में डाला गुटखा और फिर...

Tue, 16 May 2017 06:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोर्ट में एक कैदी को पेशी पर ले जाते चालानी गार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विभिन्न मामलों में आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के दौरान उनके परिजनों उन तक अवांछित सामग्री पहुंचाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जोधपुर में मंगलवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। 
विज्ञापन


मंगलवार को भी कोर्ट परिसर में दो मुलजिमो को पेशी पर ले जाते वक्त उनके परिजनों ने पुलिस से नजरे बचाते हुए गुटखा, बीड़ी, सिगरेट जैसे नशे का सामान चुपके से जेब में डाल दिया। चालानी गार्डों ने भी इस घटना को अनदेखा कर दिया, लेकिन जैसे ही वहां मीडियाकर्मियों पर उनकी नजर पड़ी तो वे सकते में आ गए। घबराए चालानी गार्डों ने बड़ी चालाकी से कैदियों की जेब में रखा सामान निकालकर फेंक दिया।

ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले जब भी मुलजिमों को पेशी पर लाया जाता रहा है तो उनके परिजन किसी भी तरह से उन तक सामग्री पहुंचा ही देते हैं। जबकि नियमों के अनुसार कैदियों के परिजनों को जेल परिसर में उनसे मिलने की भी अनुमति नहीं है। ऐसे में इसे चालानी गार्ड की सांठ गांठ कहे या लापरवाही कैदियों तक नशे के सामान आराम से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों ही जेल में एक कैदी के पास अफीम मिलने के बाद से जेल प्रशासन ने सवाधानी बरतने की बात तो कही थी, लेकिन मंगलवार को देखे गए  नजारे उन सभी दावों की पोल खोल कर रख दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें