फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिपींस की महिला के संपर्क में था जयपुर का रहने वाला ISIS संदिग्ध

Sat, 21 Oct 2017 12:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को खुंंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ने के लिए बरगलाने वाली फिलिपिंस निवासी महिला से जयपुर का रहने वाला संदिग्ध भी संपर्क में था।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी आईएसआईएस संदिग्ध मोहम्मद सिराजुद्दीन से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) महिला से संपर्क सूत्र के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं फिलिपिंस निवासी महिला आयशा हामिडन को फिलीपींस से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आयशा हामिडन को फिलीपींस की नेशनल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (NBI) टीम ने पकड़ा है। इसके बाद अब एनआईए उसे आगे की पूछताछ के लिए भारत लाने का प्रयास करेगी। हालांकि फिलिपींस की जांच एजेंसी को आयशा ने बताया है कि वो जयपुर के रहने वाले आईएसआईएस संदिग्ध मोहम्मद सिराजुद्दीन के संपर्क में काफी समय से थी।
विज्ञापन

​अपने हुस्न का जाल फेंककर युवाओं को करती थी आकर्षित

करेन आयशा हामिडन
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फिलीपींस सरकार से हामिडन के बारे में जानकारी और सुबूत जुटाने के लिए मदद मांगी है। एजेंसी का दावा है कि हामिडन हाल ही में भारत में गिरफ्तार किए गए दो आईएस आतंकियों मोहम्मद सिराजुद्दीन और मोहम्मद नासिर के संपर्क में थी।

दुनिया के लिए खौफ का पर्याय बन चुके खुंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने खूबसूरत हसिनाओं के हुस्न का जाल बिछाकर युवाओं को संगठन में शामिल करने का काम किया है। इसी फेहरिस्त में करेन आयशा हामिडन को भी संगठन ने  नए आतंकियों की भर्ती करने की जिम्मेदारी सौंप रखी थी।

एनआईए के मुताबिक हामिडन मेट्रो मनीला के टेगुइग सिटी में डिएगो शिलांग गांव की रहने वाली है। उसका असली नाम करेन आयशा अल-मुस्लिमाह है। एजेंसी ने उसकी आईडी और फोन नंबर भी बताए हैं।
विज्ञापन

अमेरिका, यूएई, आस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी है नेटवर्क

आईएसआईएस
फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, टेलीग्राम आदि सोशल साइट्स के जरिए आईएस के लिए युवाओं को बरगालकर आतंकी संगठन में भर्ती करने में माहिर करेन आयशा हामिडन का नेटवर्क महज भारत तक ही सीमित नहीं हैं, ये अमेरिका, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश आदि में देशों से भी आईएस के लिए भर्तियां करती है।

हामिडन "IslamQ&A" के नाम से सबसे बड़ा ग्रुप चलाती है, जहां आतंक, जिहाद, खिलाफत विचारधारा से संबंध रखने वालों का जमावड़ा है। इस ग्रुप में जरिए कुछ भारतीय युवा भी आईएस में शामिल होने के इच्छा जता चुके हैं। आईएसआईएस के खिलाफ एनआईए की पिछले हफ्ते दाखिल की गई चार्जशीट में भी करेन आयशा हामिडन का नाम शामिल है।

बताया जाता है कि हामिडन ने जयपुर में इंडियन ऑयल के असिस्टेंट मैनेजर रहे मोहम्मद सिराजुद्दीन को विचारधाना में अंतर के चलते व्हाट्सऐप ग्रुप और टेलीग्राम चैनल पर बैन कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें