फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआईएस को फंडिंग करने वाला एजेंट पहुंचा जयपुर, पूछताछ शुरू

Tue, 04 Jul 2017 02:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चैन्नई से गिरफ्त में आए आईएसआईएस एजेंट हारुन को लेकर राजस्थान की एटीएस टीम जयपुर पहुंच गई है। इस एजेंट पर हवाला के जरिए आईएसआईएस को आतंकी गतिविधियां चलाने के लिए पैसा पहुंचाने के आरोप हैं।
विज्ञापन


एटीएस सूत्रों के अनुसार जयपुर लाते ही हारुन से एटीएस ने पूछताछ प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार हारुन का राजस्थान से गहरा कनेक्शन है, इसलिए एटीएस इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही है। एटीएस के एसपी विकास कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

लम्बे समय से रखी जा रही थी निगाह, होंगो बड़े खुलासे...

फाइल फोटो।
सूत्रों के अनुसार हारुन पर एटीएस की टीम लंबे समय से निगाह रखे हुए थी। इसके अतिरिक्त हारुन के जरिए एटीएस राजस्थान में चल रहे आईएसआईएस के मॉड्यूल व अन्य संपर्कों तक भी पहुंच सकती है।

सूत्रों के अनुसार हारुन के पकड़े जाने के बाद राजस्थान के अतिरिक्त तमिलनाडु व अन्य राज्यों में सक्रिय आईएसआईएस एजेंटों तक भी पहुंच आसान होगी। गौरतलब है कि पूर्व में भी राजस्थान से सबंध रखने वाले आईएसआईएस एजेंटों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले दिनों पकड़ा गया जमील मस्जिद के नाम से चंदा वसुला करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें