गैंगस्टर आनंदपाल मौत के बाद भी राज्य सरकार के लिए गले की फांस बना हुआ हैं। एनकाउंटर हुए 18 दिन हो चुके है, लेकिन उसके शव का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका है।
रावणा राजपूत समाज व राजपूत समाज एनकांउटर की जांच सीबीआई जांच से कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी क्रम मे आज आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में बड़ी जनसभा आयोजित की जा रही हैं। जिसमें एक लाख लोग के आने का दावा किया जा रहा है।
वहीं पुलिस प्रशासन ने नागौर सहित आस-पास के चार जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने गैंगस्टर के गांव सांवराद सहित आसपास के क्षेत्रों को पुलिस छावनी में तब्दली कर दिया है।