प्रतिदिन 3.5 करोड़ रुपए कमाने वाले गूगल के सीईओ सुंदर पिचई आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के इस सीईओ का राजस्थान से भी गहरा नाता है।
पिचई जब आईआईटी खडगपुर में पढ़ाई कर रहे थे तब उन्हें यहीं पढ़ने वाली एक लड़की अंजलि से प्यार हो गया था। इसके बाद अमेरिका में जॉब लगने के बाद सुंदर और अंजलि ने शादी कर ली थी। आज ये एक बेटे और बेटी के माता-पिता है।
अंजलि का बचपन राजस्थान के कोटा में ही बीता है। अंजलि ने कोटा में सोफिया स्कूल के अतिरिक्त सेंट जोंस स्कूल में भी पढ़ाई की है। फिर उन्होंने आईआईटी खडगपुर से इंजिनियरिंग की डिग्री हासिल की।