फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर का गांव बना पुलिस छावनी, चार जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

Wed, 12 Jul 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांवराद के लिए कूच करते लोग - फोटो : facebook
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल मौत के बाद भी राज्य सरकार के लिए गले की फांस बना हुआ हैं। एनकाउंटर हुए 18 दिन हो चुके है, लेकिन उसके शव का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका है।
विज्ञापन



रावणा राजपूत समाज व राजपूत समाज एनकांउटर की जांच सीबीआई जांच से कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी क्रम मे आज आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में बड़ी जनसभा आयोजित की जा रही हैं। जिसमें एक लाख लोग के आने का दावा किया जा रहा है।

वहीं पुलिस प्रशासन ने नागौर सहित आस-पास के चार जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने गैंगस्टर के गांव सांवराद सहित आसपास के क्षेत्रों को पुलिस छावनी में तब्दली कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांवराद में तनाव, अंतिम संस्कार को लेकर आज हो सकता है निर्णय

आनंदपाल सिंह
सभा के देखते हुए 2500 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य सरकार भी इस सभा पर निगाह रखे हुए हैं। मंगलवार को सरकार के दो प्रमुख मंत्रियों ने सीकर में सभा को लेकर अधिकारियों से बात की।
  वहीं सूत्रों के अनुसार सरकार के मंत्री राजपूत समाज के नेताओं से भी सम्पर्क में हैं। लेकिन मामले का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है।

इधर, रावणा राजपूत व राजपूत समाज का दावा है बुधवार को होने वाली सभा में राजस्थान के अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें