फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी और निगम अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

Wed, 31 May 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर में सेंट जोंस चर्च के पास पार्किंग में खोली गई शराब की दुकान का विरोध शुरू हो गया है। उसरी गेट निवासी व्यक्ति ने उक्त मामले में न्यायालय में इस्तगासा दायर किया है। न्यायालय ने निगम और आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एडवोकेट अजय वर्मा ने बताया कि उसरी गेट निवासी दिलीप सिंह चौहान के जरिए अदालत में इस्तगासा लगाया है। इसमें बताया गया कि डिग्गी बाजार स्थित सेंट जोंस जर्ज के पास में शराब की दुकान अवैध तरीके से खोली गई है। यहां सामने ही स्कूल भी है जिसमें सैंकडों की संख्या में बालक और बालिकाएं पढ़ते हैं। यहां से कुछ ही दूरी पर तेजाजी का प्रसिद्ध मंदिर भी है। उक्त सभी बातों को नजरअंदाज कर नगर निगम और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दुकान अलाॅट की है। ऐसे में उक्त दुकान का आवंटन निरस्त किया जाए। साथ ही दोनों विभागों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें