फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को सरकार दिखाएगी 'लाड़ली'

Wed, 31 May 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ladli
विज्ञापन
बालिका शिक्षा पर बनी फिल्म लाड़ली राजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अनिवार्य तौर पर दिखाई जाएगी। ये फिल्म स्कूल के नजदीक ही सिनेमाघर में दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन


राज्य सरकार के निर्णय के फैसले के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में बुधवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। लाड़ली फिल्म विद्यार्थियों को प्रवेशोत्सव के दौरान स्कूल के नजदीक स्थित सिनेमाघर में दिखाई जाएगी। तीतरी प्रॉडक्शन के बैनर तले बनी इस राजस्थानी फिल्म लाड़ली का केंद्रीय विषय बालिका शिक्षा है। फिल्म में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया है। जिसे देखते हुए सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तमाम विद्यार्थियों को ये फिल्म दिखाना अनिवार्य किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें