फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रेश बोले बापू अगर ये कदम उठाते, तो नहीं होता विभाजन

Fri, 14 Apr 2017 03:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार का कहना है कि यदि महात्मा गांधी आमरण अनशन पर बैठ जाते, तो भारत का विभाजन नहीं होता। लेकिन, समझ में नहीं आता कि बापू ने ये कदम क्यों नहीं उठाया?
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार बृहस्पतिवार को जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में पूर्व राज्यपाल सुंदरसिंह भंडारी की 97वीं जयंती पर सुंदरसिंह भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर की ओर से आयोजित व्याख्यान में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी छोटी—छोटी बातों के लिए अनशन पर बैठ जाते थें, वे उस समय यदि एक बार आमरण अनशन पर बैठ जाते तो किसी अंग्रेज, पंडित नेहरू व जिन्ना में हिम्मत नहीं थी कि भारत का विभाजन होता।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि बापू पूर्ण स्वराज और देश का विभाजन नहीं चाहते थे। वे तो कहते ही यही थे कि भारत का विभाजन मेरी लाश पर होगा। उन्होंने कहा कि बापू बेईमान नहीं थे लेकिन यह तो पक्का था कि यदि बापू चुप नहीं रहते तो आज विभाजन नहीं होता।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार सहित गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, भाजपा नेता प्रसन्नचंद मेहता, राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर शूटर अपूर्वी चंदेला, समाजसेवी मांगीलाल कुंभट, तैराक गौरवी सिंघवी, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रो. बीएल आहूजा, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुप्ता व समाजसेवी शिवनारायण मूंदड़ा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें