फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री कृप्या ध्यान दें-15 दिसम्बर से इस नए रेलवे स्टेशन पर ठहरेंगी ट्रेनें, पुराना स्टेशन बंद

Thu, 14 Dec 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नवनिर्मित किशनगढ़ रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
बिलकुल नए सिरे से विकसित किया गया दिल्ली अहमदाबाद रूट पर पड़ने वाला एक प्रमुख रेलवे स्टेशन 15 दिसंबर से यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा जहां से ट्रेनों का संचालन और ठहराव भी किया जाएगा। मार्बल सिटी के नाम से मशहूर किशनगढ़ रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसे आमजन के लिए शुरू किया जा रहा है। यहां से अब नियमित रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि वर्तमान में स्थित किशनगढ़ स्टेशन के बीच शहर में होने के कारण स्टेशन क्षेत्र काफी भीड़ भरा और छोटा पड़ रहा था, जिसके कारण यात्रियों को काफी लंबे समय से असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तथा समर्पित फ्रेट कॉरिडर के यहां से गुजरने को मद्देनजर रखते हुए शहर के समीप ही नए स्टेशन का निर्माण किया गया है। उन्होनें बताया कि शुक्रवार से नए स्टेशन के प्रारम्भ हो जाने पर रेलसेवाओं का आवागमन इसी स्टेशन से होगा और पुराने स्टेशन पर सभी तरह का आवागमन पूर्णतया बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गाड़ियां रहेंगी आंशिक रद्द

किशनगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : Amar Ujala
नए किशनगढ़ रेलवे स्टेशन से गाड़ियों के आवागमन होने के कारण शुक्रवार को तीन ट्रेनों आगराफोर्ट-अजमेर, जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस व अजमेर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस  के संचालन पर इसका असर पड़ेगा जिसके कारण ये ट्रेनें जयपुर-अजमेर के बीच आं​शिक रद्द रहेंगी। 


इसके अलावा अजमेर आने वाली दो ट्रेनों को कुछ देर के लिए जयपुर और फुलेरा जंक्शन पर खड़ा रखा जाएगा। बताया गया है कि काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस फुलेरा स्टेशन पर करीब 1ः30 घंटे रोकी जाएगी वहीं गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर दयोदया एक्सप्रेस को जयपुर जंक्शन पर 40 मिनट के लिए रोका जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें