फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: मां वैष्णो देवी के दर्शन होंगे आसान, उदयपुर से कटरा तक चलेंगी ट्रेन , देखें क्या है टाइमटेबल

Mon, 04 Oct 2021 12:47 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार


यह ट्रेन उदयपुर से कटरा तक कुल 1332 किलोमीटर का सफर 26 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे और कुल 38 ठहराव होंगे। उदयपुर से रोजाना चलने वाली इस ट्रेन के शुरू होने के बाद मेवाड़वासियों का मां वैष्णो देवी जाना काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
उदयपुर स्टेशन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के लोगों को भारतीय रेलवे की ओर से एक और बड़ी सौगात मिली है। मां वैष्णो देवी के दरबार में जाने के लिए उदयपुर से सीधी ट्रेन कटरा के लिए रवाना होगी। नवरात्र शुरू होने से पहले ही इसे शुरू करने की बात कही जा रही थी, लेकिन अभी तक इसके शुरू होने की तारीख तय नहीं हुई है। हालांकि, रेलवे बोर्ड  से इसकी मंजूरी मिल चुकी है।  यह ट्रेन अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से नहीं चलकर उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी।  

विज्ञापन


प्रारंभिक शेड्यूल के मुताबिक,  ट्रेन नम्बर 04033 उदयपुर से प्रतिदिन सुबह 6.40 बजे चलकर रात 8.05 बजे पुरानी दिल्ली, रात 11.50 बजे अंबाला छावनी और अगले दिन सुबह 9.20 बजे कटरा पहुंचेगी। उसी दिन फिर वापसी में ट्रेन कटरा से दोपहर 2.05 बजे चलकर रात 12.28 बजे अम्बाला कैंट, सुबह 4.30 बजे पुरानी दिल्ली और शाम 5 बजे उदयपुर पहुंचेगी।  

26 घंटे में पहुंचाएगी ट्रेन
यह ट्रेन उदयपुर से कटरा तक कुल 1332 किलोमीटर का सफर 26 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे और कुल 38 ठहराव होंगे। उदयपुर से रोजाना चलने वाली इस ट्रेन के शुरू होने के बाद मेवाड़वासियों का मां वैष्णो देवी जाना काफी आसान हो जाएगा। अभी तक उदयपुर के लोग वैष्णो देवी जाने के लिए अजमेर, इंदौर, कोटा और जयपुर से ट्रेन लेते थे, लेकिन रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-कटरा ट्रेन को उदयपुर से चलाने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी से उदयपुर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें