श्रीलंका में एक होनहार आलराउंडर मैच जीतने के बाद जिंदगी को हार गया। कोलंबो के एक होटल में डूबने से उसकी मौत हो गई। क्रिकेटर की मौत के बाद क्रिकेट जगत से लेकर उसके गांव तक मायूसी का माहौल हो गया है।
दरअसल श्रीलंका में घटित हुए एक हादसे में राजस्थानी मूल के क्रिकेटर नरेंद्र मान सिंह सोढ़ा की मौत हो गई है। जैसलमेर के रहने वाले नरेंद्र का चयन क्लब लेवल क्रिकेट के श्रीलंका टूर के लिए इंडिया एफसी इलेवन में बतौर ऑलराउंडर सलेक्ट किया गया था।
जैसलमेर स्थित म्याजलार ग्राम पंचायत के पैतृक गांव रतन महाराज का तला में सन्नाटा पसरा हुआ हैं। जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी का शव शुक्रवार को मुंबई पहुंचेगा, जहां से सड़क मार्ग से होते हुए जैसलमेर लाया जाएगा। जैसलमेर के इतिहास में सोढ़ान क्षेत्र का यह पहला होनहार क्रिकेट खिलाड़ी थी जो अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए श्रीलंका गया था।