एक तरफ जहां ब्लू व्हेल जैसे मोबाइल गेम्स लोगों की जान ले रहे हैं, वहीं 90 के दशक का फेमस गेम 'लूडो' मोबाइल पर खूब खेला जा रहा है जिसको लेकर हर तबके के लोगों में एक अनोखी ही दीवानगी देखी जा सकती है। लूडो के मोबाइल पर आ जाने से लोग हर गली हर नुक्कड़ हर चौराहे पर कहीं भी और कभी इस गेम को एक जगह इक्ट्ठा होकर खेलने लग जाते हैं।
गौरतलब है कि लूडो गेम के लिए राजस्थान में कोई टूर्नामेंट आयोजित कराए जाने का अपने आप में ये पहला मामला है। लोगों की लूडो के प्रति ऐसी ही दीवानगी को देखते हुए राजस्थान के झुंझुनूं जिले के रहने वाले कुछ युवा लूडो का कॉम्पिटिशन आयोजित कराने जा रहे हैं। इस कॉम्पिटिशन में उतरने के लिए बकायदा लोगों से एंट्री फीस भी ली जाएगी और इस कॉम्पिटिशन को जीतने वाले को 10 हजार रुपए का नकद ईनाम भी दिया जाएगा।