अंधड़ के बीच आपात स्थितियों में उतारे गए इस हैलिकॉप्टर में सवार थे सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो मेजर जनरल रणवीर सिंह
- फोटो : amar ujala
जयपुर में अचानक बदले मौसम के कारण सेना के एक हेलिकॉप्टर की जयपुर के पास स्थित बस्सी तहसील में खेतों में इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सेना के इस हेलिकॉप्टर में पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक को लीड करने वाले आर्मी के मेजर जनरल रणवीर सिंह मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार मेजर रणवीर को लेकर मथुरा से जयपुर आ रहा सेना का यह हेलिकॉप्टर जयपुर में अचानक मौसम खराब होने के कारण लैंड खेतों में लैंड कराना पड़ा। मेजर रणवीर को जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। इमरजैंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही तुरंत सेना के जवान मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार बस्सी क्षेत्र के मानगढ़ खोखावाला गांव के एक खेत में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इमरजैंसी लैंडिंग के बाद गांव के लोगों में है हेलिकॉप्टर को देखने की होड़ से मच गई और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कानोता पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू में करने का प्रयास किया गया।