फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में निर्मित सबसे बड़े और हल्के लड़ाकू हैलीकॉप्टर की तस्वीरें आईं सामने...

Mon, 22 Jan 2018 01:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मेक इन इंडिया के तहत बना देश का सबसे ताकतवर हैलिकॉप्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पाकिस्तान से सटी सीमा के पास सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में एक बेहद खास हैलिकॉप्टर की मारक क्षमता का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में इन दिनों मेक इन इंडिया के तहत भारत में हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए विश्व के सबसे बड़े अटैकिंग  लाइट कॉम्बेट हैलिकॉप्टर  (LCH) की मारक क्षमता का ट्रायल चल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना व हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स के वैज्ञानिकों की देखरेख में चल रहे इन परीक्षणों में ए.एल.सी.एच द्वारा टार्गेट पर अचूक निशाने साधे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विश्व का सबसे बड़ा अटैकिंग हैलिकॉप्टर

लाइट वेट कॉम्बेट हैलीकॉप्टर - फोटो : Amar Ujala
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर की पोकरण फायरिंग रेंज में पिछले एक सप्ताह से भारत में निर्मित विश्व के सबसे बड़े लाईट अटैकिंग हैलिकॉप्टर के ट्रायल चल रहे हैं।

रेगिस्तानी इलाकों में चल रहे यह ट्रायल हर लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होने की संभावना है ,इसे वायुसेना व सेना द्वारा अपने बेड़े में शामिल किया जाएगा। ट्रायल को लेकर भारतीय सेना में काफी उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें