फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर अपूर्वी चंदेला के मामा ने रचा इतिहास,भारत को बनाया गोल्फ का वर्ल्ड चैंपियन

विज्ञापन
अमेरिका में शान से भारतीय ध्वज लहराते गोल्फ चैंपियन पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अर्जुन पुरस्कार विजेता महिला शूटर अपूर्वी चंदेला के मामा ने एक बार फिर से अमेरिकी धरती पर इतिहास रचते हुए देश और देशवासियों का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया है। अमेरिका के लॉस एंजेलेस में 7 से 17 अगस्त तक आयोजित हुए वर्ल्ड पुलिस एवं फायर सर्विसेज गेम्स में बीएसएफ गोल्फ में विश्व चैंपियन बन गया है।
विज्ञापन


बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल हासिल किया है। इससे पहले भी साल 2015 में वर्जिनिया (अमेरिका) में आयोजित हुए वर्ल्ड पुलिस एवं फायर सर्विसेज गेम्स में राठौड़ ने गोल्फ की प्रतिस्पर्धा में भारत को एक गोल्ड और दो कांस्य पदक दिलाए थे।

मारवाड़ और मेवाड़ रत्न से सम्मानित किए जा चुके राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ बीएसएफ में उपमहानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा घर ही है स्पोर्ट्स चैंपियन, बेटा है इंटरनेशनल शूटर

पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ - फोटो : amar ujala
राठौड़ बास्केटबॉल के भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं। अर्जुन पुरस्कार विजेता शूटर अपूर्वी चंदेला राठौड़ की भांजी है और उनका बेटा चंद्र देव सिंह भी अंतरराष्ट्रीय जूनियर शूटिंग चैंपियन है। राठौड़ के बड़े भाई बालेंदु सिंह पैरा ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।  

इनका भी रहा योगदान

लॉस एंजेलिस में आयोजित हुए पुलिस एंड फायर सर्विस खेलों में भारत को एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल दिलाने वाले पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के साथ—साथ पंजाब पुलिस के कुलविंदर सिंह ने भी भाग लिया था। इन दोनों ने ट्रंप नेशनल क्लब, विल्सन एवं हार्डिंग क्लब से खेलकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें