फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में उड़ने वाले कुछ 'पायलट' विकास नहीं कर सकते - जयंत सिन्हा

Wed, 11 Oct 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा आज अजमेर के दौरे पर आए। उन्होंने यहां किशनगढ़ में एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके भाषण में अजमेर में होने वाले उपचुनाव की झलक साफ तौर पर नजर आई।
विज्ञापन



गौरतलब है कि अजमेर में जल्द ही लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं। यह लोकसभा सीट पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट के निधन के कारण खाली हुई है। संभावना है कि यहां कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट चुनाव लड़ सकते हैं।

इसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने उनका नाम लिए बिना सचिन पायलट पर निशाना साधा। जयंत सिन्हा ने कहा कि कुछ पायलट हवा में उड़ते हैं और हवा में उड़ने वाले पायलट विकास नहीं करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई चप्पल पहनने वाला भी करेगा हवाई सफर

जयंत सिन्हा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने इस मौके पर कहा​ कि विकास को हमने अपना मूलमंत्र बनाया और सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए काम किया।

​उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई सफर करें और हम पीएम मोदी के इस सपने हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सपने को साकार करने की दिशा में देश में 30 ए​यरपोर्ट पिछले एक साल में खोले गए हैं। इनमें चार राजस्थान में हैं। राजस्थान में किशनगढ़ से पहले कोटा, जैसलमेर और बीकानेर में हवाई सेवाएं शुरू की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें