फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार फर्जी डिग्री बेचकर जमा की नौ करोड़ की संपत्ति

Tue, 04 Apr 2017 02:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिर्टी
विज्ञापन
देश में विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फर्जी डिग्री जारी करने के मामले आए दिन सामने आते रहते है। लेकिन राजस्थान की जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिर्टी ने इस मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। यूनिवर्सिटी पर आरोप हैं कि यहां से करीब 25 हजार फर्जी डिग्री जारी की गई है। जिससे कमाए गए पैसे से यूनिवर्सिटी के चेयरमैन कमल मेहता ने करीब नौ करोड़ रुपए की संपत्ति कर ली। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है।
विज्ञापन


इसका खुलासा तब हुआ है जब ईडी ने करीब नौ करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। जिसमें बीस से अधिक बैंक खातों के साथ करोड़ों रुपए की अचल संपत्ति भी सम्मलित है। इन संपत्तियों में मेहता के कई अन्य संस्थाओं की संपत्तियां भी सम्मलित है। ईडी ने उक्त सारी संपत्तियों को सील कर दिया है। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी के इस फर्जीवाड़े की जानकारी मेरठ में एक अभ्यर्थी के पकड़ने के बाद सामने आई थी। जब मामले की जांच हुई तो सामने आया कि किस तरह फर्जीवाड़े को मैनेज किया जा रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें