फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का की बोरियों के नीचे दबे थे अवैध शराब के 681 कर्टन, दो गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2017 05:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नेशनल हाईवे—112 पर एक ट्रक से 681 कर्टन अवैध शराब जब्त की है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन


बिलाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक नेशनल हाईवे—112 पर अवैध शराब लेकर जा रहा है। इस पर नाकाबंदी कर खारिया मीठापुर के पास 12 चक्का ट्रक RJ27 GA8885 आता दिखाई दिया। ट्रक को रोककर चैकिंग की गई तो मक्का की बोरियों के नीचे शराब के कर्टन से भरा मिला। इस पर हरप्रीत सिंह निवासी महराज रामपुरफूल जिला भटिंडा पंजाब और दामोदर सिखवाल निवासी गोटन, नागौर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि यह ट्रक हरियाणा से अवैध शराब से भरकर खारिया मीठापुर से जैतारण और ब्यावर के पास खाली होने वाला था। ट्रक से अवैध शराब के 681 कर्टन बरामद किए गए, जिन पर सेल इन हिमाचल प्रदेश लिखा है। अवैध शराब की कीमत 40 लाख रुपए है।

गौरतलब है कि स्पेशल टीम द्वारा इस माह में ये तीसरा ट्रक अवैध शराब का बरामद किया है। टीम के अमानाराम, चिमनाराम, झूमरराम, श्रवण कुमार, वीरेंद्र कुमार, बक्शाराम, लीला चौधरी, ओम प्रकाश, खींवराज, सुरेश कुमार शामिल रहे। इन्हें पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें