तीन साल की बच्ची को छोड़ दीक्षा ग्रहण करने के मामले में समाज की समझाईश काम आई है। बच्ची के पिता सुमित सिंह राठौड़ ने आज दीक्षा ग्रहण कर ली है, वहीं बच्ची की मां अनामिका की दीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
माना जा रहा है कि बच्ची के आगामी जीवन को देखते हुए समाज व कानून के दबाव के चलते ऐसा किया गया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले के निवासी सुमित सिंह राठौड़ और उसकी पत्नी अनामिका ने दीक्षा लेना तय किया था।
सौ करोड़ की सम्पत्ति के मालिक इस दम्पति की तीन साल की बच्ची भी है। खबर सामने आने के बाद जहां लोगों का कहना था कि इतनी छोटी बच्ची को छोड़कर दीक्षा ग्रहण करना सही नहीं है। वहीं मानवाधिकार आयोग के पास भी इसे लेकर शिकायतें पहुंची थीं।
उसके बाद से ही समाज की ओर से भी समझाईश के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल अनामिका की दीक्षा स्थगित कर दी गई है।