फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नाबालिग की जिंदगी बचाने में ऐसे कामयाब रहा व्हाटसएप...

Fri, 31 Mar 2017 04:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बाल विवाह रुकवाया।
विज्ञापन
सरकार की तमाम बंदिशों और समझाइश के बाद भी राज्य में कई कुरीतियां अभी भी मौजूद हैं। इन्हीं में से एक बाल विवाह। नया मामला जोधपुर के ओसियां क्षेत्र का है जहां दो दिन में दो बाल विवाह का प्रयास हो चुका है। लेकिन प्रशासन की जागरुकता और व्हाटसएप की मदद से यह बाल विवाह रुकवाए गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को व्हाटस एप पर मिली सूचना के आधार पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने व्हाटस एप पर ही सबंधित बाल विवाह को रुकवाने के आदेश जारी कर दिए थे। जल्द ही सूचना व आदेश मिलने के कारण प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल विवाह रुकवाया। वहीं  गुरुवार को चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 पर सूचना मिली कि ओसियां का बास क्षेत्र में एक भील परिवार बेटी का बाल विवाह कर रहा है।

इसके बाद जानकारी हाइकोर्ट के न्यायधीश व विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास के ध्यानार्थ लाई गई। ओसियां के न्यायिक मजिस्ट्रेट को फोन पर निर्देश दिए गए व व्हाटसएप पर आदेश भेजे गए। इसके बाद तहसीलदार व पुलिस की मदद से बाल विवाह को रुकवाया गया। वह नाबालिग लड़की के मां—बाप को पाबंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें