फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का बर्थडे

Fri, 01 Sep 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान भाजपा मुख्यालय पर बैठक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बूथ को कैसे मजबूत बनाया जाए, को लेकर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मंथन हुआ। 
विज्ञापन


राजस्थान में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आज भाजपा जिला इकाई एवं मोर्चा पदाधिकारियों और बूथ विस्तारकों की बैठक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने ली। संगठन में महामंत्री की बागडौर संभालने के बाद चंद्रशेखर की राजस्थान में ये दूसरी बैठक है। 

विस्तारकों और पदाधिकारियों के बीच तालमेल इस बैठक का अहम मुद्दा रहा। इस दौरान सत्ता और पदाधिकारियों का सहयोग नहीं मिलने की शिकायत बूथ विस्तारकों ने की। प्रदेश पदाधिकारियों ने बैठक एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार बूथ लेवल तक करने की बात दोहराई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ऐसे मनाएंगी पीएम मोदी का जन्मदिन

राजस्थान भाजपा मुख्यालय पर बैठक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि 10 सितम्बर से 17 सितम्बर तक विस्तारकों को बूथ तक पहुंचाने की कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि शत प्रतिशत बूथों का निर्माण करना है तथा भारतीय जनता पार्टी के सिद्धान्तों को एवं केन्द्र व राज्य सरकारों के विकास के कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाना है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 अगस्त को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ का मंत्र दिया था, जिसको भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक एक अभियान के रूप में लेकर चलाएगी। जिसमें 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में आयोजित करने का तय किया है। 

इस अभियान में सभी अस्पतालों, महापुरूषों की प्रतिमाओं, पार्क-बगीचे, सामुदायिक केन्द्रों, बस स्टैण्ड़, सभी स्कूलों के आसपास, तालाबों के आसपास स्वच्छता अभियान किया जाएगा एवं जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अभियान में गरीब बस्तियों में मेडिकल कैम्प लगाये जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 5 पौधे लगाने का ‘वृक्षारोपण कार्यक्रम’ सम्पादित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें