फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' बवालः फिल्म पर रोक लगाना हमारा काम नहीं - गृहमंत्री

Tue, 14 Nov 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
padmavati poster
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर मॉल में हुई तोड़-फोड़ के बाद गृहमंत्री ने कहा है कि फिल्म पर रोक लगाना हमारा काम नहीं है।
विज्ञापन



राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन कानून हाथ में लेने का अधिकारी किसी को नहीं। कोटा में हुए हंगामे को लेकर कटारिया ने कहा कि अगर को अपना विरोध कर रहे हैं, तब तक वे डंडा तो नहीं चला सकते। जब उन्होंने कानून तोड़ा तो कानून ने अपना काम किया और 8 को गिरफ्तार किया है।

कटारिया ने कहा कि समझने वाली बात ये है कि अब तक इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से परमिशन नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है, तो हम अभी कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी बनाना भी हमारा काम नहीं

गुलाबचंद कटारिया
कटारिया ने जनता से कहा कि अगर आप विरोध जाहिर करेंगे, तो लोकतांत्रित तरीके से करें। यदि आप कानून तोड़ेंगे तो हमें भी अपनी ड्यूटी करनी पड़ेगी। कानून व्यवस्था को संभालना पड़ेगा। एक कमेटी बनाने के सवाल पर कटारिया ने कहा कि कमेटी हमारे विभाग का काम नहीं है, इस विषय के लिए आर्ट एंड कल्चर विभाग अधिकृत है, उसे भेज दिया है।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के फिल्म पद्मावती की कहानी को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चल रहा है। फिल्म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें