फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, मौखिक तौर पर कहा ये

Tue, 09 Jan 2018 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने विकास कार्यों को लेकर दिए आदेशों की अवमानना करने के मामले में अफसरों को फटकार लगाई है। 
विज्ञापन


10 साल पहले जारी आदेशों की अवमानना को लेकर महेंद्र लोढा की याचिका पर सुनवाई के दौरान आज राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में जस्टिस जीके व्यास और जस्टिस विनीत माथुर की खंडपीठ में जोधपुर कलेक्टर, जेडीए, नगर निगम व हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर सहित डीसीपी ट्रैफिक पेश हुए। कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर सभी से अतिरिक्त शपथ पत्र मांगा था, लेकिन निगम को छोड़कर किसी ने शपथ पत्र पेश नही किया। जिस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। 

इस दौरान जस्टिस जीके व्यास ने मौखिक रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि 'आप लोगो को मालूम नही है ये चुने गए जनप्रतिनिधि है। चुनाव जीतना आसान नहीं है। यदि आप लोगो को आसान लगता है, तो एक बार चुनाव लड़कर देखें। हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों को अगली सुनवाई पर अतिरिक्त शपथ पत्र पेश करते हुए कोर्ट के आदेशों की पालना के लिए अंडरटेकिंग देने के लिए कहा है। सुनवाई के दोरान जेडीए ने कहा उनके पास विकास के लिए राशि नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें