फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने मंत्री को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

Fri, 21 Jul 2017 06:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
court demo pic
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर की लोहावट पंचायत समिति प्रधान भागीरथ बेनीवाल की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने लिफाफे में बंद अविश्वास प्रस्ताव का परिणाम आगामी दो अगस्त को पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


प्रधान बेनीवाल की ओर से दायर याचिका पर जस्टिस निर्मलजीत कौर की अदालत में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव मीटिंग पर रोक लगाई जाए। इस पर हाईकोर्ट ने रोक तो नहीं लगाई, लेकिन प्रधान को आंशिक राहत देते हुए परिणाम दो अगस्त को बंद लिफाफे में ही पेश करने के आदेश दिए।

वहीं मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर को भी व्यक्तिगत रूप से पक्षकार बनाया गया था इसीलिए हाईकोर्ट ने मंत्री खींवसर व राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए दो अगस्त को जवाब मांगा है। सरकार की ओर से सरकारी अधिवक्ता मनीष पटेल ने नोटिस स्वीकार किए। जिस पर कोर्ट ने दो अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव का परिणाम व रिकार्ड के साथ पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें