राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को मौसम बदला। प्रदेश में कई इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई।
राजस्थान के अधिकांश जिलों में पिछले कुछ दिन से गरमी तेवर तीखे बने हुए थे। शनिवार दोपहर तक भी यहीं रही। शाम को मौसम बदला। इसके बाद लोगों ने उमस भरी गरमी से राहत महसूस की। जयपुर में तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बारिश हुई। चूरू,सीकर, अलवर,भरतपुर में भी अंधड़ के साथ बारिश होने की खबर है। अंधड़ और बारिश के कारण कई जगह खासकर ग्रामीण इलाकों में कई मकानों के छप्पर उड़ गए और बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी राजस्थान में हवा का कम दबाव बनने के कारण दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।