भारी बारिश के बाद अजमेर पुलिया पर जमा हुआ पानी और इसमें खेलते बच्चे
- फोटो : amar ujala
बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए बुधवार का दिन झमाझम बारिश का तोहफा लेकर आया। बुधवार दोपहर करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अचानक बदले मौसम के मिजाज से बादलों के दामन से निकली पानी की तेज बौंछारों ने सड़कों को लबालब भर दिया।
बता दें कि दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों को छोड़ प्रदेश के बाकि हिस्सों पर मानसून ने इस बार ज्यादा मेहरबानी नहीं दिखाई है। अभी राजधानी जयपुर समेत शेखावाटी के कई जिलों और भरतपुर,धौलपुर,टोंक,सवाई माधोपुर और कोटा जैसे शहरों में ना के बराबर ही बारिश हुई है जिससे किसानों के चेहरे मुरझाए हुए ही है।
सावन के सूखे ही बीत जाने के बाद लोगों को भादवे से लोगों को उम्मीदे हैं और विशेषज्ञों की मानें तो राजस्थान में जाते हुए मानसून में ही काफी बारिश होती है।