फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओले-बारिश के बाद मौसम का मिजाज हुआ सर्द

Fri, 10 Mar 2017 06:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बारिश के बाद पारे में गिरावट भी दर्ज हुई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पहाड़ों में अचानक हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम ने करवट ले ली। राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार को ओलावृष्टि के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में सुबह से काले बादल छाए रहे जिसके बाद दोपहर में तेज बारिश शुरू हो गई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। ओले और बारिश से एक बार फिर मौसम सर्द हो गया वहीं आमजन को अपने गर्म कपड़े और कंबल निकालने पड़े। 

इसके अलावा जैसलमेर,कोटा,उदयपुर,करौली,अलवर जिलों में भी तेज बारिश हुई। श्रीगंगानगर में कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई जिसके बाद किसानों के चेहरे मुरझाा गए,क्षेत्र के हिंदुमलकोट कोठा पक्की क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है जिसके बाद एसडीएम ने इलाके का सर्वे कराने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ओलावृष्टि को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें