देश के कई राज्यों में इन दिनों बाढ़ के हालात है। जिनमें प्रमुख है असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल। इसके अतिरिक्त राजस्थान के कुछ जिलों में भी कमोबेश यहीं हालात है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान में बीते दिनों हुई बारिश अभी तक 45 से अधिक लोगों की मौत का कारण बन चुकी हैं। वहीं हजारों लोग अभी भी बाढ़ प्रभावित जिलों में फंसे हुए है।
वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी पुन: भारी बारिश की चेतावनी ने प्रभावित लोगों के साथ सरकार के लिए भी मुसीबत बढा दी है।