फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने ली युवक की जान

Sat, 03 Jun 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
अजमेर में गर्मी का कहर कम नहीं हो रहा है,शनिवार को गर्मी ने एक युवक की जान ले ली। यहां एक पोल्ट्रीफाॅर्म पर काम करने वाला युवक अचानक बेहोश हो गया जिसके बाद उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मांगलियावास थाना क्षेत्र के जेठाना निवासी हनुमान सिंह सोमलपुर गांव में पोल्ट्रीफाॅर्म पर काम करता था और अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था। शनिवार को फार्म में कार्य करते समय तेज गर्मी के कारण अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों ने उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मृत्यु हो गई।

जेएलएन अस्पताल के डॉक्टरों ने भी हनुमान की मौत को गर्मी और डिहाईड्रेशन के कारण होना बताया। इधर, मृतक के परिजनों को यह खबर मिलते ही उन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा, हालांकि उन्होंने मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है। रामगंज थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें