अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चले हैं कि वे जेल में ही पुलिस को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
मामले के तहत अजमेर में स्थित राज्य की एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हार्डकोर अपराधी ने जेलर के सामने जेल की सुरक्षा में तैनात आरएसी के हेडकांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दे डाली है। घटना के बाद कांस्टेबल ने जेलर पर अपराधियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप जड़ा है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि आरएसी के हेडकांस्टेबल मदनलाल ने रिपोर्ट दी कि जेल अधीक्षक ओमप्रकाश की शह पर कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। उसने जब सामान की तलाशी ली और सामान अंदर नहीं जाने दिया तो यह बात अधीक्षक ओमप्रकाश को नागवार गुजरी।
हेडकांस्टेबल मदनलाल की रिपोर्ट पर जेल अधीक्षक ओमप्रकाश, जेलर, हार्डकोर अपराधी लॉरेंस विश्नोई और सुनील पांड्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।