कोटा के हैंगिंग ब्रिज का शानदार नजारा
- फोटो : amar ujala
कोटा में चंबल नदी पर बनकर तैयार हैंगिंग ब्रिज का अंतिम लोड टेस्ट पूरा हो गया है। कोरिया की एस्क्यू इंजीनियरिंग कंपनी ने 30-30 टन के छह ट्रकों को चलाकर लोड टेस्ट किया। लोड टेस्ट का आंकलन ब्रिज पर लगाए गए सेंसर से किया गया।
सेंसर की रिकाॅर्डिंग लेकर कोरियाई टीम अपने देश जाएगी। पूरे आंकलन के बाद दस दिन में हुंडई कंपनी को रिपोर्ट दी जाएगी। ब्रिज को कंपलीट होने का नोटिस हुंडई जारी करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के पहले सप्ताह में इस पर ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। हुंडई और एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक अंतिम परीक्षण पूरा कर लिया गया है। थर्ड पार्टी परीक्षण के लिए कोरिया की एस्क्यू इंजीनियरिंग के इंजीनियर आए थे। देश में इस तरह किसी ब्रिज का पहली बार लोड टेस्ट किया गया है।
यह परीक्षण इसका उपयोग व सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। 30-30 टन के छह ट्रकों को एक साथ सभी तरफ से चलाकर देखा गया है। ब्रिज पर नॉइज बैरीयर का काम, हैल्थ सिस्टम, रोड साइड के काम के साथ ही बाकी फिनिशिंग काम बाकी है। इसका लोकार्पण किससे करवाया जाएगा। इसका फैसला मंत्रालय करेगा।