फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मामला: आरोपी जेल में, अब गुर्गे कर रहे हैं उगाही, व्यापारी परेशान

Sat, 03 Jun 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
उदयपुर में सूरजपोल थाना क्षेत्र के गुलाब बाग रोड पर ग्रीन व्यू होटल के पास शुक्रवार रात अवैध हफ्ता वसूली के लिए हिस्ट्रीशीटर ने हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी घनश्याम तेवानी पर हमला कर फायरिंग करवा दी। इस घटना के बाद उदयपुर में एक बार फिर से व्यापारियों में रंगदारों का खौफ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई फायरिंग की घटना के बाद खुलासा हुआ है कि शहर में अवैध हफ्ता वसूली के कई गिरोह सक्रिय है और लगातार यहां के व्यवसायियों को धमकियां भी मिल रही है। व्यवसायियों का कहना है कि शहर में बरसों से हैंडीक्राफ्ट माफिया हैं और वह व्यवसायियों से अवैध वसूली करते है जो व्यवसायी हफ्ता नहीं देते उन्हें बंदूक की नोंक पर डराया-धमकाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हुई घटना में भी हमलवारों ने पीड़ित घनश्याम तेवानी की अयूब शाह से फोन पर बात करवाई। 

अयूब शाह शहर के आदतन अपराधी और हिस्ट्रीसीटर आजम का गुर्गा है और आजम इन दिनों जेल में है। व्यवसायी ने फोन पर जब उससे की तभी बदमाशों ने व्यवसायी से हाथापाई शुरू कर दी। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर व्यवसायी पर दो फायर किए। हालांकि दोनों फायर खाली चले गए और जिंदा कारतूस जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल का हत्था व्यवसायी के सिर पर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हमले में व्यवसायी के सिर में चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर एएसपी सुधीर जोशी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घनश्याम तेवानी ने आजम गैंग के सदस्य हिस्ट्रीशीटर अयूब शाह सहित सात-आठ बदमाशों के खिलाफ सूरजपोल थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें