फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अगस्त को रवाना होगी हज की पहली उड़ान, तैयारियां शुरु

Sun, 06 Aug 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
flight - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हज यात्रा 2017 की तैयारियां जोरों पर है। हज की पहली उड़ान 12 अगस्त को रवाना होगी। यह उड़ान राजस्थान के जयपुर जिले में एयरपोर्ट से रवाना होगी। जानकारी के अनुसार इस साल हज के लिए 11 उड़ानें रवाना होंगी। जिसमें लगभग हर उड़ान से रोजाना करीब 420 हज यात्री हज के सफर पर रवाना होंगे। सेंट्रल हज कमेटी की ओर से देश में सभी प्रदेशों के लिए हज की उड़ानों के शेड्यूल को तय कर दिया गया है। हज के सफर पर रवाना होने वाले लोगों की रवानगी की तारीख भी तय हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान से जाने वाले हाजियों को 11 उड़ानों के जरिए जयपुर से जेद्दाह पहुंचाया जाएगा। 12 अगस्त को हज की पहली उड़ान रवाना होगी। उड़ानों का ये सिलसिला 18 अगस्त तक जारी रहेगा। करीब 45 दिन जारी रहने वाले हज के सफर के बाद में प्रदेश के हाजियों की वापसी 25 सितम्बर से होगी। सभी हज यात्रियों को रवानगी से दो दिन पहले जयपुर में रामगढ़ मोढ़ स्थत हज हाउस पर रिपोर्ट करना होगा। 

वापसी के वक्त मदीना से जयपुर सीधी उड़ानों के जरिए हाजी अपने वतन पहुंचेंगे। हज कमेटी ने हज यात्रियों की रवानगी के लिए हज हाउस में सभी तैयारियां कर ली हैं। इस बार बरसात को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ टैंट लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें