फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और महिलाओं की कटी चोटी, सकते में प्रशासन, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 14 Jul 2017 11:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
महिलाओं के बाल काटने की अफवाह ने पूरे प्रदेश को जद में ले लिया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों से उड़ी यह अफवाह अब पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व अलवर जिलों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन



अलवर के थानागाजी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो महिलाओं की चोटी काटने की घटना सामने आई। हालांकि स्थानीय प्रशासन इसे सुनियोजित साजिश बता रहा है। लेकिन ग्रामीणों में भय व्याप्त है और वे झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र में लग गए हैं।

दरअसल दो महिलाएं जिनका नाम मीरा और मनखुरी बताए जा रहे हैं, वे घर से कुछ कार्य के लिए बाहर निकली थी। लेकिन दोनों की रास्ते में बेहोश हो गई और किसी अज्ञात शख्स ने उनकी चोटी काट ली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीण मान रहे हैं देवताओं का प्रकोप, अधिकारियों की समझाइश बेअसर...

फाइल फोटो।
यही नहीं ग्रामीण महिलाओं के कटे हुए बालों को भी अन्य लोगों को दिखा रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे लोगों को अफवाह की ओर से ध्यान नहीं देने की समझाइश कर रहे हैं।

अधिकारियों की समझाइश का कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा। ग्रामीण बाल काटने की इन घटनाओं को अफवाह मानने को तैयार नहीं हैं।

ग्रामीण इसे देवताओं के प्रकोप बता रहे हैं और तंत्र-मंत्र में लग गए हैं। वहीं चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं की जांच की है। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों स्वस्थ हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया के कारण अफवाह तेजी से फैल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें