फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती के विरोध में आया एक और तबका, रख दी ये नई मांगें

Sat, 11 Nov 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
PADMAVATI_SANJAY_LEELA
विज्ञापन
संजय  लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती'  की रिलीज के विरोध में अब एक ऐसा तबका आ गया है जो हमारे  इतिहास की जानकारी सात समंदर पार से आने वाले सैलानियों को देता है।
विज्ञापन


जयपुर में अब गाइड विरोध में उतर आए हैं। गाइडों के एक समूह का कहना है कि आमेर के मावठे पर आज विरोध प्रदर्शन कर फिल्म पद्मावती की रिलीज को रोकने की मांग सरकार से की जाएगी। गाइड मदन सिंह ने बताया कि हमारा विरोध दो स्तर पर होगा। एक तो आज हम सभी गाइड्स अपनी मांग को रखेंगे। वहीं दूसरी तरफ आर्कियोलॉजी विभाग से मांग रखेंगे कि आगे से किसी भी ऐसी फिल्म की शूटिंग अगर ऐतिहासिक स्मारकों पर की जाती है, तो पहले यह पुख्ता करें कि उसमें इतिहास से किसी तरह की छेड़छाड़ न हो, तभी शूटिंग की परमिशन दी जाए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

ये सब हैं शामिल

दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
मदन सिंह ने बताया कि आज करीब एक बजे आमेर स्थित मावठे पर सभी गाइड एकत्रित होंगे और संजय लीला भंसाली और उसकी फिल्म का विरोध करेंगे। इसके बाद हम मीटिंग करके कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। इस प्रदर्शन में हमारे साथ स्थानीय लोग और शूटिंग के लिए स्थानीय इंतजाम करने वाले इवेंट मैनेजर्स भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में इतिहास से छेड़छाड़ करने की बात की जा रही है। इसे लेकर राजस्थान में विरोध प्रदर्शन जारी है। फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण, राजा रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें