ग्रांड पेरेंट्स डे पर प्रस्तुति देते बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
वर्तमान समय में टूट रहे संयुक्त परिवारों से होने वाली परेशानियों को स्कूली बच्चों ने नाटक के जरिए प्रदर्शित किया। मौका था अजमेर के अजयनगर स्थित मेडिटेटिव सेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित ग्रांड पेरेन्ट्स डे का। इस दौरान ग्रांड पेरेन्ट्स ने बच्चों से दूरी का अपना दर्द बयां किया वहीं बच्चों ने भी उनकी कमी खलने की बात कही।
मेडिटेटिव सेंट पब्लिक स्कूल के संचालक धर्मेन्द्र हेमनानी ने बताया कि आज के दौर में संयुक्त परिवारों का विघटन हो रहा है और इससे बच्चों को दादा-दादी का प्यार नहीं मिल पा रहा। वहीं दादा-दादी भी अपने पोते-पोती के लिए तरस रहे हैं। इसके मद्देनजर ग्रांड-पेरेन्ट्स डे का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों को अपने ग्रांड पेरेन्ट्स के साथ आना अनिवार्य था।