फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: राज्यपाल मिश्र ने बीएसएफ के जवानों से किया संवाद, बोले- जवानों का शौर्य, समर्पण और त्याग सामान्य नहीं

Mon, 27 Feb 2023 09:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बॉर्डर का विजिट कर बीएसएफ जवानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि  जवानों के अदम्य साहस की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को खाजूवाला में बीएसएफ की यूनिट में तैनात जवानों से संवाद किया। राज्यपाल ने बॉर्डर का विजिट भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों का शौर्य, समर्पण और त्याग सामान्य नहीं है। इसी शौर्य के सामने प्रत्येक देशवासी नतमस्तक होता है। उन्होंने कहा कि जवानों के अदम्य साहस की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों से संवाद करने का वे सदैव प्रयास करते हैं। इससे पूर्व लोंगेवाला बॉर्डर पर भी जवानों से संवाद किया है। 
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न प्रदेशों के जवानों से मुलाकात की और विविध प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। राज्यपाल ने सीमा क्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें