फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 18+ के लिए वैक्सीनेशन बंद, सरकार का दावा- पैसों का भुगतान करने के बाद भी नहीं मिले टीके

Sat, 05 Jun 2021 03:20 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के सभी जिलों में 18+ लोगों के लिए वैक्सीनेशन केंद्र को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। सरकारी वैक्सीनेशन केंद्र में टीकों की कमी की वजह से राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
वैक्सीन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में 18+ लोगों को अब वैक्सीन नहीं लगेगी। राज्य सरकार ने जानकारी दी कि सभी 33 जिलों में 18+ आयुवर्ग के सभी सरकारी वैक्सीनेशन केंद्र बंद कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीन की किल्लत की वजह से से केंद्र बंद कर दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि पैसों का भुगतान करने के बाद भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हुई हैं।

विज्ञापन


हालांकि जयपुर के 52 निजी अस्पतालों और समेत राज्य के 250 अस्पतालों में 18+ लोगों को वैक्सीन लग रही है। यहां वैक्सीन की उपलब्धता है। वहीं 45 साल की उम्र वाले लोगों के लिए अकेले जयपुर के कोल्ड स्टोरेज में ही वैक्सीन की करीब ढाई लाख डोज पड़ी हैं लेकिन लगवाने नहीं मिल रहे हैं।

राजस्थान सरकार ने दावा किया है कि सौ करोड़ रुपये अग्रिम तौर पर जमा करने के बाद भी कोविशील्ड और कोवैक्सीन, 18+ लोगों के लिए नहीं मिल पा रही हैं। जयपुर के ज्यादातर वैक्सीनेशन केंद्र 25 मई से बंद हैं क्योंकि वहां टीके की उपलब्धता बहुत कम या ना के बराबर है।
विज्ञापन


जयपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि हमारे पास कई दिनों से 18+ लोगों के लिए वैक्सीन नहीं आ रही है, जिस कारण सभी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। निजी अस्पताल सीधे कंपनियों से वैक्सीन खरीद रहे हैं, इसलिए उनके पास उपलब्धता है। 

राजस्थान के बड़े-बड़े निजी अस्पतालों में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की एक डोज 500 रुपये में लगाई जा रही है। ये खुराक 18+ आयुवर्ग के लोगों को दी जा रही है। राज्य सरकार ने जयपुर के 52 निजी अस्पतालों को कोरोना की टीका लगाने की अनुमति दी हुई है। ये अस्पताल सीधे कंपनियों से वैक्सीन खरीद रहे हैं। 



इधर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि हमने वैक्सीन लगाने के लिए कंपनियों को 100 करोड़ रुपये एडवांस में दिए हुए हैं लेकिन उसके बाद भी कंपनियां वैक्सीन नहीं दे रही हैं, ऐसे में हम क्या करें। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें