फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस के कारण जल्दी खुले स्कूल, 21 जून के लिए तैयारियां शुरू

Mon, 19 Jun 2017 01:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
स्कूलों में मां सरस्वती की वंदना के साथ नया सत्र आरंभ हुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में सरकारी स्कूलों ग्रीष्मवकाश के बाद सोमवार को खोल दिया गया। आम तौर पर 30जून तक खत्म होने वाला ग्रीष्मवकाश करीब 11 दिन पहले ही खत्म हो गया। जल्दी स्कूल खुलने के पीछे योग दिवस की तैयारियों को माना जा रहा है।
विज्ञापन


योग दिवस के मौके पर 21 जून को स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। ऐसे में दो दिन पहले स्कूल शुरू कर तैयारियां करवाई जाएंगी। हांलाकि अब स्कूलों में पूरे बच्चे कब तक आएंगे, यह फिलहाल नहीं कहा जा सकता है।

सोमवार 19 जून से राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में लगभग एक महीने बाद गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई है और स्कूल फिर से खुल गए हैं। एक बार फिर से स्कूलों में चहल पहल शुरु हो गई और बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा वंदना के साथ स्कूल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


पहले दिन स्कूल जाने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला वहीं बाजारों में स्कूल बैग्स,स्टेशनरी की दुकानों पर पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए स्कूल बैग्स,टिफिन बॉक्स,कॉपी किताबें खरीदते दिखाई दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें