फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने इलाज के बहाने किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई ये सजा

Sat, 17 Jun 2017 02:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा में तंत्र विद्या से एक महिला का इलाज करने के बहाने षड्यंत्र रच दुष्कर्म करने के आरोप में अतिरिक्त सेशन न्यायालय ने आरोपी तांत्रिक को 7 साल की सजा सुनाई है साथी दुष्कर्म में सहयोग करने वाले आरोपी के सहयोगी पृथ्वीराज को भी 7 साल की सजा सुनाई।  कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर सजा के साथ-साथ 1-1हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


विशिष्ट लोक अभियोजक नितेन्द्र शर्मा ने बताया कि  2016 को पीड़ित महिला ने नयापुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह पेट दर्द की शिकायत से पीड़ित की इलाज के बावजूद पेट दर्द सही नहीं होने पर किसी ने उनको आरोपी तांत्रिक लेखराज के पास जाने की सलाह दी, महिला उसका पति आरोपी तांत्रिक के पास पेट दर्द का इलाज करवाने पहुंचा तो तांत्रिक ने महिला को रात के वक्त घर बुलाया दोनों पति-पत्नी तांत्रिक के घर पहुंचे, इसके बाद तांत्रिक बहला-फुसलाकर महिला को श्मशान ले गया और वहां तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसके साथ बलात्कार किया।  
विज्ञापन


कोर्ट ने आरोपी तांत्रित लेखराज और उसके साथी पृथ्वीराज को दोषी मानते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई, वहीं एक-एक हजार का जुर्माना भी लगाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें