जयपुर के बाद अब ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन अब कोटा मे किया जा रहा है। इसी माह 24 से 26 मई तक आयोजित होने वाली मीट में एक बार फिर से आकर्षक का केन्द्र युवराज होगा।
ये भैंसा युवराज जयपुर में भी पिछले वर्ष आयोजित हुई मीट में सभी के आकर्षण का केन्द्र था। भैंसे युवराज को हरियाणा से एसी ट्रक में लाया जाएगा। गौरतलब है कि युवराज में देश में आयोजित होने वाले विभिन्न कृषि मेलों में जा चुका है। युवराज भैंसे का वजन करीब 1500 किलो है। जबकि इसकी उम्र करीब नौ साल व लंबाई करीब 14 फीट है। कोटा में आयोजित हो रहे ग्राम में तीस हजार किसान सम्मलित होंगे।
तीन दिवसीय इस मीट में देश—विदेश से कृषि वैज्ञानिक जुटेंगे। साथ ही एग्रीकल्चर सैक्टर में कार्य करने वाली करीब 200 कंपनियां इस मीट में सम्मलित होंगी। ग्राम के संभाग स्तर पर आयोजन की शुरुआत कोटा से हो रही है।
इसका आयोजन राजस्थान सरकार व फिक्की के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें किसानों को उन्नत कृषि के साथ विभिन्न प्रकार की जानकारियां मिलेगी। जयपुर में आयोजित ग्राम के सफल आयोजन के बाद सरकार ने संभाग स्तर पर इस प्रकार की मीट को आयोजित करने का निर्णय लिया था।