फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक गहलोत आधी रात को दबे पांव पहुंचे थाने, जानिए क्यों...

Mon, 08 May 2017 09:43 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व मुंख्यमंत्री और हाल ही में कांग्रेस के गुजरात प्रभारी बनाए गए अशोक गहलोत रविवार रात्रि जोधपुर के एक पुलिस स्टेशन पहुंचे। रात्रि करीब 11 बजे जोधपुर के उदयमंदिर थाने पहुंचे गहलोत मीडिया की नजर से नहीं बच सके।
विज्ञापन


दरअसल इस थाने में अशोक गहलोत के करीबी और जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी बंद हैं। उन पर जेडीए में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार गहलोत ने राजेन्द्र सोलंकी से थानाधिकारी के कमरे में 20 मिनट से अधिक मुलाकात की। इससे पूर्व अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए वर्तमान सरकार पर कई तरह के आरोप जड़े। गहलोत का कहना था कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

गहलोत से जुड़े सूत्र बताते है कि वे अपनी करीबी सोलंकी की गिरफ्तारी से काफी आहत है। इसलिए आने वाले दिनों में जोधपुर में राजनीतिक माहौल भी गर्मा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें