फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GRAM 2017: आज से शुरू, लाएगा 1000 करोड़ का निवेश

Wed, 24 May 2017 10:31 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र के लिए बुधवार का दिन विशेष है। यहां सुबह कोटा के आरएसी मैदान पर ग्राम 2017 का शुभारंभ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने किया।
विज्ञापन


राजस्थान में दूसरी बार आयोजित हो रही ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में 1000 करोड़ के 20 एमओयू साइन होंगे। प्रदेश में एग्रीकल्चर सैक्टर को बढावा देने के उददेश्य से जयपुर के बाद कोटा में आयोजित हो रहे ग्राम में हजारों की संख्या में राजस्थान के साथ देश के अन्य कई राज्यों से भी किसान सम्मलित होंगे। ग्राम में कृषि की उन्नत तकनीक पर जानकारी देने के साथ देश भर से आए कृषि विशेषज्ञ किसानों से सीधे रुबरू भी होंगे। सुबह करीब 10.30 बजे प्रांरभ होने वाले ग्राम—2017 में दुनिया की कई देशों की संस्थाओं के प्रतिनिधि भी सम्मलित होंगे।

इसमें प्रमुख रुप से रुसी दूतावास का समूह, वर्ल्ड बैंक, एशियन डवलपमेंट बैंक की टीमें शामिल होंगी। वहीं नेपाल के वाणिज्य मंत्री, मलेशिया के राजदूत, म्यांमार व यूक्रेन के राजदूत भी ग्राम में सम्मलित होंगे। ग्राम—2017 के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कोल्ड चेन, मंडी यार्ड व वेयर हाउस से जुड़े 1000 करोड़ रुपए के एमओयू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें