फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर:शेल्टर होम से भागी युवती,देर रात पकड़ में आई

Sun, 11 Jun 2017 01:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मदर टेरेसा होम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके के केडलगंज में मदर टेरेसा होम से बीती रात एक नाबालिग युवती फरार हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद मदर टेरेसा होम में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। बाल कल्याण समिति और पुलिस प्रशासन ने बालिका को ट्रेस किया और देर रात करीब एक बजे शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने बालिका को हसन खां मेवात से पकड़ लिया। 
विज्ञापन


बालिका मानसिक रुप से कमजोर बताई गई है और पुलिस पूछताछ में वह कुछ भी नहीं बता पा रही। वहीं दूसरी ओर मदर टेरेसा प्रबंधक सिस्टर एंजलीना का कहना है कि मदर टेरेसा होम में दिमागी तौर पर मरीज बच्चों को शरण दी जाती है, लेकिन पुलिस प्रशासन घर से भागी हुई युवतियों को पकड़कर मदर टेरेसा होम में भेज देते हैं जिनके साथ उनका तालमेल नहीं बन पाता। इस संबंध में जिला कलक्टर को भी पत्र लिखा जा चुका है। गौरतलब है कि पिछले 2 साल में 8—10 बालिकाएं शेल्टर होम से भाग चुकी हैं। जिनमें कुछ को दस्तयाब कर लिया गया, लेकिन कुछ अभी भी फरार है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें