फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैने मोदी सरकार पर नहीं, देश के हालातों पर उठाया है सवाल - तिवाड़ी

Tue, 06 Jun 2017 12:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
विज्ञापन
पिछले कई महीनों से राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साध रहे भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने कहा मैने मोदी सरकार पर नहीं, देश के हालातों पर सवाल उठाया।
विज्ञापन


भरतपुर में हुए कार्यक्रम में सरकार के विकास के एजेंडे पर सवाल खड़े करने संबंधी मीडिया खबरों को लेकर तिवाड़ी ने 'अमर उजाला' को बताया कि मैने केवल इस सरकार की बात नहीं की, पिछले 70 सालों में देश में जो अमीरों व गरीबों के बीच जमीन आसमान का फर्क होता जा रहा है, उस ओर ध्यान दिलाया है। देश में 68.8 किसान हैं, लेकिन देश की मात्र 8 प्रतिशत संपदा ही उनके पास है। ऐसा कोई किसान नहीं हे, जिस पर कर्जा नहीं हो। देश की कुल सम्पदा का अधिकांश हिस्सा केवल कुछ लोगों के पास है। तिवाड़ी दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा कि देश में केन्द्रीकृत पूंजीवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल कहते थे कि जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक सही मायनों में लोकतंत्र नहीं होगा। वर्तमान में केवल चुनिन्दा कोरपोरेट घरानों का विकास हो रहा है।
विज्ञापन


तिवाड़ी ने कहा कि देशभर की पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है। बॉस का काम करने वालों की ही पूछ हो रही है। जब पार्टी ने वसुन्धरा राजे को मुख्यमंत्री बनाया तो मैने मंत्री पद लेने से इनकार कर दिया। यदि मैं मंत्री बनता तो ये कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होता।

उन्होंने कहा कि राज्य में कितने विधायक सीएम के साथ हैं और कितने खिलाफ? इसके जवाब में तिवाड़ी ने कहा कि यदि पार्टी यह घोषणा कर दे कि आगामी चुनावों में टिकट वितरण सीएम नहीं बांटेगी और विधायकों से मतदान करा लिया जाए तो अधिकतर विधायक उनके खिलाफ ही वोट देंगे।

तिवाड़ी ने कहा कि राज्य में सरकारी सम्पत्ति की लूट की साजिश रची जा रही है, जिसके खिलाफ दीनदयाल वाहिनी आमजन के बीच अलख जगाएगी। सीएम ने अब कानून बना दिया है कि यदि चुनाव हार भी जाएं वह वर्तमान में रह रही उस सरकारी बंगले पर उनका कब्जा रह सकेगा।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से मिले अनुशासनहीनता संबंधी नोटिस पर तिवाड़ी ने कहा कि अनुशासनहीनता उन्होंने नहीं बल्कि मुख्यमंत्री ने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें