फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत

Tue, 06 Jun 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयपुर शहर के बीचोंबीच स्थित चौमूं सर्किल पर मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। एक कार नमक से भरे ट्रोले के नीचे आ गई, जिससे कार में बैठे लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के मालवीय नगर का रहने वाला एक परिवार स्विफ्ट कार में सवार था। चौमूं सर्किल पर एक नमक से भरा ट्रोला अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। काफी देर तक कार में दबे रहने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस को कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार कार में तीन महिलाएं और एक बच्चा व एक पुरुष सवार थे।

वहीं हादसे के बाद ट्रोले का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। सुबह हुई घटना के कारण ट्रोले के नीचे दबे लोगों को राहत मिलने में भी देरी हुई। वहीं शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन


हाल ही में जयपुर में एक डंपर की टक्कर से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। लेकिन फिर भी शहर में शाम होते ही भारी वाहनों का अनियंत्रित रुप से प्रवेश प्रारंभ हो जाता है जो सुबह तक जारी रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें