राजस्थान में सामान्य वर्ग को बड़ी राहत मिल सकती है। सरकार ने इसके लिए मंथन शुरू कर दिया है। ये राहत मिलती है तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में बड़ा फायदा मिलेगा।
राजस्थान में अजमेर और अलवर में लोकसभा उप चुनाव है। इन चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर और अलवर के दौरे कर रही है। इस दौरान कई संगठनों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपे हैं। इनमें मुख्य मांग सरकारी नौकरियों के आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की है।