फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ऐसी टक्कर, युवक के हो गए दो टुकड़े

Fri, 24 Nov 2017 05:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Road Accident
विज्ञापन
एक हादसे में तेज गति ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में  युवक के दो टुकड़े हो गए। 
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में कामलीघाट पुल के नजदीक हुआ। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब दस से साढ़े दस बजे के बीच कामलीघाट पुलिया के पास हुआ। इसमें बाइक सवार लक्ष्मण (45) पुत्र दोला मीणा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मोटा गुड़ा बागाना का है, जिसका शव निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक तेज गति से वाहन चला रहा था कि वह अचानक संतुलन खो बैठा और बाइक को चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। इसके बाद यहां काफी देर तक रास्ता जाम रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के हुए हादसे में गई जान

noida car accident
उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र से गुजर रहे स्टेट हाईवे पर शुक्रवार तड़के तीन बजे बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सहित उछल कर सड़क पर गिरे। घटना में एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर चोट आने से उदयपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 3 बजे निंबाहेड़ा की तरफ जा रहे स्टेट हाईवे पर हुआ। बाइक सवार पवन (35) और नयागांव निवासी मुकेश मेघवाल (31)उछल कर सड़क पर जा गिरे। पवन ने अस्पताल ले जाते ही दम तोड़ दिया। मुकेश को गंभीर चोट की वजह से वहां उपचार के बाद उदयपुर के लिये रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक उत्तरप्रदेश का है तथा यहां नयागांव में उसका परिवार वर्षों से किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को इत्तला कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें